top of page

सोनिया गांधी जन्मदिन विशेष: अमिताभ बच्चन का घर है सोनिआ गाँधी का ससुराल

  • Writer: Rishi Chaturvedi
    Rishi Chaturvedi
  • Dec 9, 2017
  • 1 min read

9 दिसंबर 1946 को इटली में जन्मीं सोनिया गांधी राजीव गांधी की मौत के बाद राजनीति में मजबूरी में आईं। 27 अप्रैल 1983 को इटली की नागरिकता त्याग दी। वह दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल हैं।

1998 में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष चुनी गईं और वह अब तक कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। 15 या इससे अधिक साल तक कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाली वह एकमात्र लीडर हैं।

सोनिया गांधी ने 2004 में खुद प्रधानमंत्री न बनते हुए मनमोहन सिंह को देश की कमान सौंपने का फैसला लिया था।

1968 में 22 साल की उम्र में इंदिरा गांधी के बड़े बेटे राजीव गांधी से शादी की। सोनिया गांधी की राजीव गांधी से शादी को लेकर उनके घरवाले नाराज थे।

शादी के लिए 1968 में सोनिया गांधी पहली बार भारत आईं। उनके परिवार वाले इटली से साथ नहीं आए थे। भारतीय परंपरा के अनुसार, सोनिया गांधी शादी किए बगैर राजीव गांधी के घर नहीं जा सकती थीं। ऐसे में राजीव गांधी के दोस्त अमिताभ बच्चन ने मदद की।

अमिताभ बच्चन के घर पर सोनिया गांधी 45 दिनों तक रहीं। राजीव गांधी बारात लेकर उसी घर में पहुंचे।

सोनिया गांधी का अमिताभ बच्चन के पिता और महशूर लेखक हरिवंशराय बच्चन ने कन्यादान किया। दूसरे शब्दों में ऐसे भी कहा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन का घर ही राजीव गांधी का ससुराल बना।

 
 
 

Comments


Recent Posts

Stay Up-To-Date with New Posts

Search By Tags

  • Black Facebook Icon
  • Black Twitter Icon
  • Black Instagram Icon

© 2023 by The Art of Food. Proudly created with Wix.com

bottom of page